- Hindi News
- जनहित योजनाओं से हर वर्ग को फायदा : सावित्री
जनहित योजनाओं से हर वर्ग को फायदा : सावित्री
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के हित में कई कारगर कदम उठाए हैं। वे गुरुवार को व्यापार मंडल पिपली के अध्यक्ष अमीरचंद के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। सावित्री ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी। मौके पर हरियाणा वित्त निगम के सदस्य सुभाष सुधा, रोटरी के पूर्व प्रधान आशीष सभ्रवाल, सावन राम, डॉ. सीबी सिंह, पूर्व पार्षद कर्ण सिंह राणा, तिलकराज झांब, जसविंद्र सैनी, कुमार गौरव, प्रवीन ढींगरा, रमेश सुधा, रणधीर चढूनी, जगराम सिंह, जरनैल सिंह, रवि गर्ग, सुरेंद्र सुधा, गुरनाम सिंह और सुभाष जग्गा उपस्थित थे।