4 दिवसीय निशुल्क जांच शिविर आज से
भास्कर न्यूज - शाहाबाद
घुटनों के दर्द से पीडि़त लोगों के उपचार के लिए चार दिवसीय निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर 25 जनवरी से गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार शाहाबाद में लगाया जाएगा। श्री नीलकंठ महादेव समिति दिल्ली द्वारा आयोजित इस कैंप में घुटनों के दर्द से पीडि़त मरीजों का उपचार बिना दवा और ऑपरेशन किया जाएगा। नौजवान सेवक सभा के प्रवक्ता भगवंत सिंह ने बताया कि कैंप में मरीजों को सभा की ओर से दवा मुफ्त दी जाएगी। कैंप में घुटने के दर्द का इलाज जर्मन तकनीक द्वारा नी-ब्रैस बेल्ट लगाकर किया जाएगा। उन्होंने बताया मरीजों को अपने साथ घुटने का एक्स-रे लेकर आना होगा।