अब दर्ज केस रद्द कराने की मांग उठी
शाहाबाद - बिजली कर्मचारियों की गेट मीटिंग डिवीजन कार्यालय में यूनिट सचिव अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सब डिवीजन एक, दो और टीएल सब डिवीजन के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल के दौरान जानबूझ कर कई कर्मचारियों पर झूठे मामले दर्ज किए गए। कहा कि जो झूठे मामले बिजली कर्मचारियों पर बिना वजह बनाए गए हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से वापस लिया गया। यदि ऐसा नहीं किया तो कर्मचारी यूनियन फिर से आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि आंदोलन की रूपरेखा केंद्रीय परिषद के आह्वान पर तय की जाएगी।
मौके पर धर्मवीर, रोशनलाल, मनजीत सिंह, प्रवीन मक्कड़, धर्मेंद्र, मेहर सिंह, मदन मोहन शर्मा, राज मक्कड़, मदनलाल, करनैल सिंह, दलबीर सिंह, जिले सिंह, सुखबीर सिंह, राजकुमार शर्मा, सरोजबाला, सुदर्शना कुमारी व सुदर्शन कुमार ने कहा कि सरकार बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का नतीजा देख चुकी है। लिहाजा बेहतर होगा कि बिना देरी किए बेवजह कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को खारिज किया जाए।