पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी’

‘बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद - युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रणजीत त्यौड़ी ने कहा कि देश में बदलाव के लिए युवाओं की राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी की जरूरी है। त्यौड़ी शुक्रवार को विश्राम गृह में बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश में अधिकांश आबादी युवाओं की है और युवा शक्ति अपनी प्रगतिशील सोच के साथ देश को आगे बढ़ा सकती है। उन्होंने युवाओं राजनीति में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। कुरुक्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष गौरव शर्मा गौरी ने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए युवा कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर तक ड्यूटी लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश का भविष्य हैं और आने वाले चुनावों में कांग्रेस की जीत तय है। इस अवसर पर संदीप मदनपुर, टोनी त्यौड़ा, तरणदीप मदनपुर, प्रमोद हसीजा, लाडी खानपुर सहित काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।