पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर हमले के आरोपी जेल भेजे

पुलिस पर हमले के आरोपी जेल भेजे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - पिहोवा रोड पर बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते जाम के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने ५ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं खेड़ी मारकंडा के निकट जाम के दौरान पुलिस पर पथराव के मामले में भी अब तक ७ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जांच अधिकारी नसीब सिंह के मुताबिक अभी पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है। सिटी थाना में सेक्टर-७ चौकी प्रभारी रिषीपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि खेड़ी मारकंडा के पास शिव चरण, विकाश निवासी प्रतापगढ, राजेश कुमार खेड़ी मारकंडा, पवन कुमार वासी सरस्वती कॉलोनी, यशपाल व धीरा निवासी दीदार नगर ने अन्य लोगों संग मिलकर जहां रास्ता रोका, वहीं सरकारी डयूटी मे बाधा डाली। साथ ही पथराव किया, जिससे पुलिस कर्मियों को चोट लगी और गाडिय़ों के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने इस मामले में यशपाल वासी दीदार नगर, राजेश कुमार, धीरज, पवन कुमार, संदीप उर्फ छोटू व सुरेंद्र कुमार के अलावा एक नाबालिग युवक को पकड़ा है।



पुलिस व अधिकारियों पर पथराव के आरोप में अब तक 12 गिरफ्तार

एएसआई का फूटा था सिर

पिहोवा रोड पर बुधवार को हुए उपद्रव में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। पिहोवा रोड पर लोगों ने दो मर्तबा जाम लगा प्रदर्शन किया था। पहले एएसआई जगदीश चंद की टीम मौके पर पहुंची। गुस्से में कुछ लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव बलबीर सिंह की गाड़ी तोड़ दी। दोबारा जाम के दौरान एएसआई महेंद्र सिंह को लाठियों से पीटा। महेंद्र सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। थर्डगेट चौकी प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि इस मामले में जितेंद्र, चंद्रभान, विनोद कुमार, रामजुआरी व एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है।