पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला को फिनाइल पिलाकर घर में की लूट

महिला को फिनाइल पिलाकर घर में की लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद - गोपी विहार में घर में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। लुटेरों ने पहले महिला को फिनाइल पिलाई और उसके बाद घर में चोरी की। गंभीरावस्था के चलते महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम के विशेष कृष्ण कुमार व अशोक कुमार ने भी घटनास्थल से सैंपल भरे। अस्पताल में उपचाराधीन महिला मीना ने बताया कि सुबह अपनी बेटियों को स्कूल भेजने के बाद घर में काम कर रही थी। अचानक दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए। जब उसने कुछ पूछा तो दोनों ने एकाएक उसका मुंह बंद कर दिया और उसे कुर्सी के साथ बांध दिया। महिला ने बताया कि इस पर जब वह शोर मचाने लगी तो चोरों ने उसके मुंह में फिनाइल उड़ेल दिया। फिर दोनों ने घर में लूटपाट शुरू कर दी और करीब 30 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि लुटेरों के जाने के बाद वह कुर्सी सहित घसीटती हुई दरवाजे तक पहुंची तो पड़ोसन सरला की नजर उस पर पड़ गई। जिस पर सरला ने तुरंत मोहल्ला वासियों को एकत्रित कर उसे छुड़वाया। महिला के पति नरेश छाबड़ा ने बताया कि वह पंजाब में काम करता है।
घटना के बारे में पता चलते ही वह घर पहुंचा।
पहले भी आए थे आरोपी : उपचाराधीन मीना ने बताया कि यह दोनों व्यक्ति करीब एक महीने पहले भी उनके घर आए थे और खुद को उसके पति के दोस्त बताने लगे। वे कहने लगे कि उनके पति ने बोला है कि वह उनके घर जाकर 20 हजार रुपए ले आएं। ऐसे में जब महिला ने अपने पति को फोन किया तो वे दोनों व्यक्ति घर से भाग गए थे।



अस्पताल में उपचाराधीन महिला।