पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यमुनानगर की टीम विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रही अव्वल

यमुनानगर की टीम विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रही अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
गीता निकेतन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मंगलवार को कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में मुकुंद लाल नेशनल कॉलेज यमुनानगर के रिशु छाबड़ा, साहिल सिंह व प्रभजीत सिंह की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। केएल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन फरीदाबाद की सैलजा त्रिपाठी, स्वतंत्रता त्रिपाठी व स्वाति चावला ने दूसरा और जीवीएम गल्र्स कॉलेज सोनीपत की सरिता, पुष्पा व निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गीता निकेतन स्कूल के प्राचार्य ऋषि गोयल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पह ला स्थान प्राप्त करने वाले दल को एक लाख रुपए व ट्रॉफी और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले दल को 80 हजार रुपए और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले दल को 60 हजार रुपए की राशि दी गई। कॉलेज विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि का 50 प्रतिशत विजेता दल को और 50 प्रतिशत राशि संबंधित कॉलेज को विज्ञान गतिविधियों के आयोजन के लिए दी गई। ऋषि गोयल ने कहा कि देश को विज्ञान के विद्यार्थियों से बहुत उम्मीदें हैं। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए शिक्षण और शोध के क्षेत्र में भी बहुत अवसर हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाने में सहायक साबित होंगी।



गीता निकेतन विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते प्राचार्य ऋषि गोयल व अन्य।