पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की मांग

विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - हरियाणा पाल गडरिया शैला समाज ने नई अनाज मंडी पिपली में बैठक कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बैठक की अध्यक्षता समाज के जिला प्रधान शिव दयाल ने की। उन्होंने कहा कि शैला खाप और धनगर खाप के बीच चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया जाए और उन्हें उचित न्याय दिलाया जाए। यदि प्रशासन ने ऐसा नहीं किया तो समाज के लोग संघर्ष समिति की अगुवाई में सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर बलबीर, मामचंद, पूर्णचंद, मलकीत व अन्य मौजूद थे।