पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण में सुनिधि प्रथम

भाषण में सुनिधि प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - गुलजारी लाल नंदा, नीति एवं दर्शन शास्त्र संस्थान में बुधवार को स्मारक भाषण प्रतियोगिता निरंतर बढ़ता कदाचार कारण और निवारण आयोजित की गई। प्रतियोगिता में केयू के विभागों और अंबाला, यमुनानगर, निसिंग, करनाल व कुरुक्षेत्र के 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार माता सुंदरी देवी खालसा कॉलेज निसिंग की सुनिधि, दूसरा गुरुनानक गल्र्स कॉलेज यमुनानगर की मनीषा और तीसरा पुरस्कार राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट की पलक गुप्ता ने प्राप्त किया। वहीं एसडी कॉलेज अंबाला कैंट की ज्योति और जयराम आश्रम के प्रवीण कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका केयू के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमरजीत सिंह, जनसंचार संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस बूरा और बायो केमिस्ट्री विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन ढांडा ने निभाई।