नहीं बख्शे जाएंगे आपराधिक तत्व : सिंह
पिहोवा - नवनियुक्त थानाध्यक्ष उमेद सिंह ने बताया कि आपराधिक तत्वों पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी। अपराधों पर रोक लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी, जिसके लिए पब्लिक का सहयोग जरूरी है। उमैद ने थाना प्रभारी का पद संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। नेशनल हाईवे पर यातायात को सुचारू रखने को हर कदम उठाए जाएंगे, ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि वे अपना सामान दुकान के अंदर ही रखे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।