अपराधों की रोकथाम पर हुआ मंथन
भास्कर न्यूज - शाहाबाद
थाना शाहाबाद में बुधवार को अंतरजिला अपराध गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें अपराधों की रोकथाम को लेकर विचार-विमर्श हुआ। डीएसपी शाहाबाद शीतल सिंह ने अध्यक्षता की। सिंह ने बताया कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के अलावा आमजन का पुलिस के साथ संपर्क बढ़ाना था। कहा कि चोरी व लूटपाट की वारदातों पर अंकुश के लिए सभी पुलिस अधिकारी अपने एरिया में गश्त बढ़ाएं। बैंकों से संपर्क कर एटीएम बूथ पर सुरक्षाकर्मी तैनात कराएं। एटीएम बूथों पर तैनात सुरक्षा गार्डों को नजदीक पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल नंबर जरूर होना चाहिए। इस मौके पर एसएचओ दयालचंद, सीएआई वन प्रभारी सुरेंद्र मांजू, सीआईए दो प्रभारी जगबीर सिंह, एएसआई बलबीर सिंह, सीआईए दो अम्बाला से मैनपाल व बलकार सिंह, थाना मुलाना से धर्मबीर सिंह शाहबाद थाना से राम प्रकाश, थाना केयूके से रतन सिंह, थाना सदर थानेसर से भीम सिंह, हुडा चौकी शाहबाद से विजय कुमार आदि पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।