‘शहीदों की वजह से है देश में अखंडता’
कुरुक्षेत्र - जिला प्रशासन की ओर से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की याद में लघु सचिवालय के प्रांगण में शहीदी दिवस मनाया गया, जिसमें डीसी निखिल गजराज, एसपी वाईपूर्ण कुमार, एडीसी डॉ. यश गर्ग, थानेसर के एसडीएम राजेश कुमार, पिहोवा के एचसी भाटिया, शाहबाद के राजीव मेहता, नगराधीश सतबीर सिंह कुंडू, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह आदि समेत तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।