पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धुंध से खदानों में पलटा कंटेनर

धुंध से खदानों में पलटा कंटेनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शाहाबाद
जीटी रोड पर ढोलामाजरा गांव के नजदीक धुंध के चलते गुरुवार सुबह एक कंटेनर सड़क किनारे खदानों में पलट गया। कंटेनर चालक को मामूली चोट आई। चालक नूरद्दीन ने बताया कि वह कंटेनर में दिल्ली से टाइल्स लोड कर पालमपुर हिमाचल के लिए बुधवार की रात को चला था। वह गांव ढोलामाजरा के नजदीक जीटीरोड पर बने सूरज ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका।
इसी बीच धुंध गहरा गई। यहां से अभी चला ही था कि अचानक गलत दिशा से एक मोटरसाइकिल चालक उसके आगे आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में वह संतुलन खो बैठा, जिससे कंटेनर खदानों में जा गिरा।