पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बापू के दिखाए मार्ग पर चले समाज’

‘बापू के दिखाए मार्ग पर चले समाज’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपली - अनाजमंडी पिपली में मंडी प्रधान नरेंद्र पाल झांब के नेतृत्व में व्यापारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 65वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। महासचिव धर्मपाल मथाना ने कहा कि बापू गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन आज देश की जड़ों में फैले भ्रष्टाचार ने गांधी के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। यदि देश गांधी जी के बताए मार्ग पर चलता तो आज भारत देश भ्रष्टाचार से मुक्त होकर सोने की चिडिय़ा कहलाता। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामपाल सैनी, अंकित, पूर्व चेयरमैन फकीरचंद, पवन मदान, रोहतास सैनी, राहुल शर्मा, विनोद कुमार,अजय, विनोद गर्ग, सतीश मथाना, लाभ सिंह, संजीव कुमार मौजूद रहे।



ये रहे मुख्य वक्ता

इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयभगवान शर्मा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, हरियाणा वित्त आयोग के सदस्य सुभाष सुधा, मोहनलाल भांवरा, टोनी मदान, विनोद गर्ग, पृथ्वी सिंह तुर्क, रामरतन कटारिया, सुरेंद्र फौजी, विमला सरोहा, प्रियंका सरोहा, दर्शना नांदल, बलदेव कल्याण, फकीरचंद, श्शरे कश्यप, लक्ष्मीकांत शर्मा, जयभगवान काला, सुनीता नेहरा, साहब सिंह, रामकुमार रंबा, रतन पांचाल, प्रदीप गोयल, टीआर बिबियान आदि मौजूद रहे। बता दें कि फाउंडेशन के अध्यक्ष जहां सांसद नवीन जिंदल हैं, वहीं उपाध्यक्ष शालू जिंदल हैं।



सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा

शालू जिंदल के प्रयासों से आयोजित संध्या में महात्मा गांधी की स्मृति में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन को तेन कहिये और दे दी आजादी हमें बिना खडग़, बिना ढाल जैसे गीतों पर बच्चों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को गांधीमय बना दिया। कार्यक्रम का निर्देशन शिक्षिका नूपुर चौहान और शिक्षक किशोर दत्त ने किया। उनमें भव्या, प्रतिभा, लता, साक्षी, ऋषिता, शगुन, मानसी, शेफाली, संचित, मृणाल आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही।

तिरंगा अधिकार सप्ताह भी संपन्न

फाउंडेशन की तरफ जहां गांधी जी की पुण्यतिथि पर सदभावना दिवस संध्या हुई, वहीं तिरंगा आजादी सप्ताह का आयोजन भी गुरुवार को संपन्न हो गया। बता दें कि 23 जनवरी 2004 को देश के आमजन को तिरंगा फहराने का अधिकार मिला था। फ्लैग फाउंडेशन की तरफ से इस साल तिरंगे की आजादी की १०वीं वर्षगांठ के तौर पर 23 जनवरी से तिरंगा सप्ताह का आयोजन किया गया।

कुरुक्षेत्र - फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित सद्भावना संध्या कार्यक्रम में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।

कुरुक्षेत्र - फ्लैग फाउडेशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में हिस्सा लेते लोग।