पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम के मिजाज से जीवन अस्त व्यस्त, लोग परेशान

मौसम के मिजाज से जीवन अस्त-व्यस्त, लोग परेशान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
बुधवार को रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से दिनभर जीवन अस्त-व्यस्त रहा। बदलते मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए थे। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। जिसके कारण दिनभर जीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर तक लोग घरों में दुबके रहे। शहर की सड़कों पर कीचड़ पसरा रहा। जिसके चलते शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।