लीकेज ठीक हुई
चरखी दादरी - जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने लाधान पाना में कई दिनों से लीकेज पाइप लाइन को आखिर ठीक कर दिया। जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। दैनिक भास्कर ने 22 जनवरी के संस्करण में समाचार प्रकाशित करके लाधान पाना में एक माह से लीकेज पेयजल लाइन का मामला उठाया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद आखिर विभाग की आंखें खुल ही गई। बुधवार को विभाग ने लाइन की तीनों लीकेज ठीक करवा दीं। अब साफ पानी मिल रहा है।