पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंड का एक सरपंच ही पहुंचा ट्रेनिंग लेने

खंड का एक सरपंच ही पहुंचा ट्रेनिंग लेने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
दादरी क्षेत्र के पंच-सरपंच कितने जागरूक हैं और अधिकारियों की कितनी सुनते हैं। इसका ताजा उदाहरण बुधवार देखने को मिला बीडीओ ब्लॉक में। यहां मंगलवार को हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के तत्वावधान पंच सरपंचों के लिए 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। पहले दिन तो कुछ पंच सरपंच पहुंचे, लेकिन दूसरे दिन मात्र एक ही सरपंच शिविर में आया।
मंगलवार को शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर के तहत क्षेत्र के पंच सरपंचों को पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया जाना है। इसके अलावा स्वास्थ्य, महिला एवं बाल-विकास, जन-स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पीने का पानी, गुणवत्ता व पानी का संरक्षण समाज कल्याण विभाग की योजनाएं, निर्मल भारत अभियान, साक्षरता मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मिल, स्कूल प्रबंधक कमेटी, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अतिरिक्त कृषि, पशुपालन, बागवानी, बैंक व बीमा कंपनियों के विशेषज्ञ, अपने-अपने विभागों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं बारे पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराते हैं।
प्रशिक्षण शिविर के संयोजक आरसी पूनिया ने बताया कि शिविर शुरू होने के समय एक ही सरपंच मौके पर था। जब सरपंच या पंच चुने जाते हैं तो चाव में पहुंचते हैं। उसके बाद अधिकारियों या फिर सचिवों के साथ इनकी ट्यूनिंग सही नहीं रहती। ग्राम सचिव सरपंचों को ठीक ढंग से मैसेज नहीं करता। जैसे ही प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उसके कुछ मिनट बाद भास्कर प्रतिनिधि मौके पर पहुंचा। उस समय गांव साकरोड का सरपंच रामफल मौके पर था। उसके अलावा प्रशिक्षण देने पहुंचे आरसी पूनिया, नीलम सांगवान और पूर्व बीईओ हरीराम मौजूद थे।
अधिकारियों ने सचिवों और सरपंचों को फोन करना शुरू कर दिया। एक घंटे में 12 लोग ही शिविर में पहुंचे। पूनिया ने बताया कि शिविर में 50 लोग मौजूद होने चाहिए थे। इस बारे में रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप देंगे।



हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी ने लगाया है पंच सरपंचों के लिए 20 दिन का प्रशिक्षण शिविर