भागवी स्कूल में छात्रों से ईंटें ढुलाई
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
गांव का किसान और मजदूर सोचता है कि हम तो पढ़े नहीं। कम से कम बच्चों को स्कूल भेजकर काबिल बना दें, ताकि उनको एक अच्छी नौकरी मिल जाए और उनका बुढ़ापा संवर जाए। गांव भागवी के राजकीय हाईस्कूल में स्कूल में छात्रों की पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाए मास्टर जी उनसे ईंटें ढुलवा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पर रोष प्रकट करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गांव भागवी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर रोड़ी और ईंटें पड़ी थीं। किसी न किसी तरह इनको स्कूल के अंदर ले जाना था। स्कूल ने मछात्रों को ही इस कार्य पर लगा दिया। गांव के ही एडवोकेट संजीव तक्षक ने इस पर एतराज उठाया, तब भी उन्होंने बच्चों द्वारा किया जा रहा कार्य नहीं रुकवाया।
॥स्कूल में बच्चों द्वारा मजदूरी कराया जाना अपराध है। अगर ऐसा हुआ है तो इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।ञ्जञ्ज
गौरव कुमार, एसडीएम
॥हमने बच्चों से कोई गलत कार्य नहीं कराया। गेट पर कुछ ईंटें और रोड़ी पड़ी थी। उसे अंदर डलवाया है। हमारे भी बच्चे हैं वो भी काम करते हैं।ञ्जञ्ज
कटार सिंह, हेडमास्टर
हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे
॥स्कूल स्टॉफ द्वारा छात्रों से कराई जा रही मजदूरी के फोटो और मूवी शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजेंगे। साथ ही बाल श्रम कानून के तहत हाईकोर्ट में याचिका लगाई जाएगी। बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजा जाता है, मजदूरी करने के लिए नहीं।ञ्जञ्ज एडवोकेट संजीव तक्षक, निवासी भागवी
ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग से की कार्रवाई की मांग