पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालमेल कमेटी के नेताओं व कांग्रेस इनेलो के बीच मिलीभगत : हरिकृष्ण अत्री

तालमेल कमेटी के नेताओं व कांग्रेस-इनेलो के बीच मिलीभगत : हरिकृष्ण अत्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
हरियाणा राज्य परिवहन की तालमेल कमेटी के कर्मचारी नेता, कांग्रेस व इनेलो एक साथ मिले हैं। ये बात हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव हरिकृष्ण अत्री ने कही। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वकर्मचारी संघ को वार्तालाप में शामिल न करने पर रोडवेज यूनियन ने भेद-भाव की नीति अपनाई। ्र
20 जनवरी को एक दिन पहले हड़ताल करने की साजिश रच यूनियन को धोखा दिया। 21, 22, 23 को हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी की हड़ताल प्रदेश में सभी सरकारी निगम, नगर परिषद, नगरपालिका स्कूलों के तमाम कर्मचारियों की हड़ताल से पहले सरकार से वार्तालाप का समय मांगा गया था। सरकार ने जान-बूझकर कर्मचारी नेताओं को वार्तालाप का समय नहीं दिया।
प्रदेश सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों की मांगों का समाधान न करके उन्हें हड़ताल करने पर मजबूर किया है। जिसका खामियाजा सरकार को आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है। सरकार ने पहले भी सर्व कर्मचारी संघ से वार्ता की, जिसमें मांगों को ज्यादा बताते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की।