पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाष चंद्र को याद किया

सुभाष चंद्र को याद किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं में नेताजी को याद किया गया। संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नेताजी के बारे में मुख्याध्यापिका अर्चना शर्मा ने कहा कि सुभाष जी आज भी हमारे प्रेरणा त्रोत बने हुए हैं। पोट्रेट प्रतियोगिता में प्रथम अदिति, द्वितीय धीरज व तृतीय मोहित रहे। स्कूल संचालक डॉ. सुभाष जैन ने कहा कि हम उनके आदर्शों पर चलकर ही सच्चे अर्थों में उनकी जयंती मना सकते हैं।
श्रीमती संतरा देवी शिक्षण महाविद्यालय में नेताजी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षण महाविद्यालय के चेयरमैन सत्यवान धनखड़ तथा अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल हुड्डा के द्वारा की गई। आदमपुर डाढ़ी स्थित आर्यावर्त वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेता जी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई गई। संस्था के निदेशक पवन वशिष्ठ ने नेता जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप-प्राचार्य शमशेर जांगड़ा ने अपनी कविता ‘अ सुभाष तू तो मेरे देश ने आजाद करागा’ सुनाई। संदीप जैन, राकेश दुधवा, ममता, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
नेताजी जयंती के अवसर पर चरखी गांव स्थित ग्रीन मिडोज विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष श्री योगेन्द्र सांगवान, उप-प्रधान अरविंद सांगवान, विद्यालय के सभी अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। गांव असावरी के डीएसएम पब्लिक स्कूल में बोस की जयंती मनाई गई। विद्यालय प्रबंधक अरुण सांगवान ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य परमानंद ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। दादरी एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में गुरुवार को डीआरके आदर्श विद्या मंदिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्रधान अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के वाइस-चांसलर मेजर जनरल रणजीत सिंह ने नेता जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ सदस्य सतीश गुप्ता ने अभिनंदन पत्र पढ़ा।



आयोजन - नेताजी की जयंती पर शहर में कई जगह हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम