पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्गों को अभी भी किराए में छूट का इंतजार

बुजुर्गों को अभी भी किराए में छूट का इंतजार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
प्रदेश की रोडवेज बसों में सीनियर सिटीजन ((बुजुर्गों)) को मिलने वाली 50 फीसदी किराए में छूट अभी तक लागू नहीं की गई। हालांकि सीएम ने एक अक्टूबर ((सीनियर सिटीजन डे)) को करनाल में आयोजित जनसभा में 65 वर्षीय या इससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन को बसों के किराए में एक जनवरी 2014 से 50 फीसदी किराए की छूट देने की घोषणा की थी।
कोई आदेश जारी नहीं किया गया है
24 दिन बीत बीतने के बावजूद अभी तक शासन की तरफ से विभाग को इस संबंध में कोई आदेश नहीं जारी किया गया। इसके कारण सीएम की घोषणा से किराए में छूट की आस लगाए सफर करने वाले सीनियर सिटीजन और परिचालकों में आए दिन बहस हो रही है। एक अक्टूबर को करनाल में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अंतरराष्&52द्भ;ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों को भी महिलाओं की तरह हरियाणा रोडवेज बसों के किराए में 50 फीसदी
छूट की घोषणा की थी। साथ ही 1 जनवरी 2014 से इस योजना को लागू करने की बात कही थी। मगर जिला परिवहन विभाग के पास ऐसा कोई शासनादेश
अभी तक नहीं आया।
एक जनवरी से किराए में छूट की आस लेकर रोडवेज बस में सफर कर रहे सीनियर सिटीजन को अब भी पूरा किराया चुकाना
पड़ रहा है। इससे उनमें नाराजगी होती है। वहीं, रोडवेज विभाग का कहना है कि घोषणा हो चुकी है, मगर इसे लागू करने में थोड़ा समय लगेगा।



घोषणा का ले रहे हैं राजनीतिक लाभ

गोरिया के कमल सिंह ने कहा कि किराए में ५० फीसदी छूट की घोषणा किए महीना भर होने को है, लेकिन लागू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। अगर घोषणा पूरी ही नहीं करनी थी तो फिर इसकी घोषणा क्यूं की गई। ये सिर्फ राजनीति लाभ लेने का जरिया है। इसके अलावा हमें तो कुछ और नजर नहीं आ रहा है। या फिर इसे जल्द लागू किया जाए।

अधिकारी कहते हैं कि आदेश नहीं मिला

ढाणी फौगाट के दीवान सिंह ने कहा कि अधिकारियों से जब इस बारे मे बात करते हैं तो उनका जवाब मिलता है कि सीनियर सिटीजन के किराए में 50 फीसदी छूट जैसा कोई आदेश नहीं आया है। आदेश का इंतजार किया जा रहा है। काफी यात्री किराए में छूट न मिलने की बात कह चुके हैं। शासनादेश आने के बाद ही इसे लागू किया जा सकेगा।

अभी और कितना समय लगेगा

दादरी के श्रीचंद स्वामी ने कहा कि सीएम की घोषणा को अभी लागू होने में समय लगेगा। योजना को लागू करने की प्रक्रिया उतनी लंबी नहीं है, जितना प्रशासन बताता है। अगर शासन चाहे तो इसमें कुछ ही दिन में लागू किया जा सकता है। योजना की घोषणा के बाद ही लोग लाभ मिलने की आस लगा लेते हैं, मगर ऐसा न होने पर दुख होता है। इसे जल्द लागू करना चाहिए।

घोषणा कर बुजुर्गों के साथ धोखा किया

मोहल्ला नागवान के बलबीर नागवान ने कहा कि सीएम ने रोडवेज के किराए में 50 फीसदी छूट की केवल घोषणा की थी। इसे लागू नहीं किया गया। लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। योजना को एक जनवरी से लागू करने की बात कही गई थी, तो उसे समय पर लागू भी करना चाहिए था। ऐसा नहीं करने पर लोगों की उम्मीद टूटती है।

सीएम ने की थी रोडवेज बसों में 50 फीसदी छूट की घोषणा, 1 जनवरी से लागू होने की थी योजना