समारोह में 1270 बच्चे मचाएंगे धमाल
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
26 जनवरी यानि की गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार 1270 बच्चे भाग लेंगे। शुक्रवार को इन बच्चों ने पूरी तैयारी के साथ फाइनल रिहर्सल की। अभ्यास के दौरान एनडीएम गौरव कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
शहीद दलबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होने वाले समारोह में सीपीएस शारदा राठौर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल की गई।
ये लेंगे मार्च पास्ट में हिस्सा
तिरंगे को सेल्यूट करने के लिए शहर के कई स्कूलों की एनसीसी की टुकडिय़ां भाग लेंगी। इनमें पुलिस की टुकड़ी के अलावा जनता महाविद्यालय के लड़के व लड़कियों की टुकड़ी, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी फौगाट, राजकीय वरिष्ठ विद्यालय ढाणी फौगाट, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी, एपीजे गल्र्स कॉलेज, परशुराम हेतराम स्कूल व होमगार्ड की टुकड़ी तिरंगे को सलामी देंगी। पीटी शो में विश्वेश स्कूल दादरी, परशुराम हेतराम स्कूल दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी की टीमें शिरकत करेंगी।
ये करेेंगे कार्यक्रम प्रस्तुत
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी दर्जन भर स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। इन्होंने भी अपनी रिहर्सल का अंतिम रूप दे दिया है। इनमें आर्यनस स्कूल द्वारा डांस, ग्रीन मिडोज स्कूल चरखी द्वारा हरियाणवी डांस, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा गुजराती गरबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी द्वारा देशभक्ति पर ड्रामा, आदर्श स्कूल दादरी द्वारा पंजाबी ड्रामा, राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय रानीला द्वारा हरियाणवी ग्रुप डांस, एससीआर स्कूल चरखी द्वारा डांस, सरस्वती स्कूल मंदौली द्वारा एक्शन सांग, आर्य स्कूल झोझू कलां द्वारा मटका डांस, आर्यावर्त स्कूल आदमपुर डाढ़ी द्वारा हरियाणवी फॉक डांस, बेस मॉडल स्कूल द्वारा हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया जाएगा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा नेशनल एंथम, डैंबल, रंगोली, बैंड आदि कार्यकम प्रस्तुत किया
जाएगा।
समारोह में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसमे वन विभाग, कृषि विभाग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, सामान्य अस्पताल, जनस्वास्थ्य विभाग, पशुपालन उपमंडल विभाग की झांकिया होंगी। फाइनल रिहर्सल के दौरान एसडीएम गौरव कुमार के साथ साथ उप-पुलिस अधीक्षक बिजेंद्र सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश संधू, खंड शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा व जयप्रकाश सभ्रवाल, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट व अनिल डाला, नगरपालिका सचिव विजय शर्मा, खंड कृषि अधिकारी एमपी सुहाग, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बिमला बूरा व निर्मला शर्मा शामिल हैं।