- Hindi News
- ग्रामीणों ने कादमा बिजली घर का घेराव किया
ग्रामीणों ने कादमा बिजली घर का घेराव किया
भास्कर न्यूज - बाढड़ा
तीन गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कादमा 33 केवी बिजली घर का घेराव किया। घेराव में शामिल लोगों ने हड़ताल में शामिल उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने बिजली लाइनों में फॉल्ट डाला था। मौके पर पहुंचे झोझूकलां के एसडीओ ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बिजली समस्या का तीन दिन तक सामना करने से परेशान कादमा, बडऱाई व गोपालवास के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को भी शांत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने हेली खाप 12 के प्रधान रणसिंह कादमा के नेतृत्व में कादमा में स्थित 33 केवी बिजली घर का घेराव किया।