बाढड़ा के विकास के लिए मिले तीन करोड़
बाढड़ा - बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन रणबीर सिंह महेंद्रा के मांग पत्र पर मुख्यमंत्री ने बाढड़ा हलके के अनेक गांव को हरियाणा ग्रामीण विकास निधि स्कीम के तहत विकास के लिए तीन करोड़ की विकास राशि आवंटित की है। दो माह पहले कांग्रेसी नेता रणबीर सिंह महेन्द्रा ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजकर बाढड़ा क्षेत्र के गांव के लिए धनराशि देने की मांग की थी।
उसके तहत पिचौपाकलां को तीन गलियों के निर्माण के लिए 9 लाख, बिलावल को 7 लाख, हड़ौदा को 1 लाख, हड़ौदी को 8 लाख, डालावास को 7 लाख, हुई को 8 लाख, बेरला को 6 लाख, कान्हड़ा को 8 लाख, दगड़ौली को 10 लाख, रुदड़ौल को 6 लाख, रामबास को 7 लाख, टोडी को 3 लाख, कादमा को 10 लाख, आर्यनगर को 7 लाख, गोविंदपुरा को 7 लाख, खोरड़ा को 4 लाख, काकड़ौली हटठ्ी को 7 लाख, मांढी केहर को 8 लाख, मांढी पिरानु को 5 लाख, मांढी हरिया को 5 लाख, भांडवा को 6 लाख, सिरसली को 5 लाख, जेवली को 5 लाख, गोपालवास 5 लाख, बडराई को 3 लाख, निमड़ बडेसरा को 6 लाख, पिचौपा खुर्द को 3 लाख, निहालगढ़ को 3 लाख, माईखुर्द को 5 लाख, उमरवास को आठ लाख, लाडावास को 6 लाख, काकड़ौली सरदारा को 5 लाख, काकड़ौली हुक्मी को 7 लाख, डांडमा को 7 लाख, द्वारका को 5 लाख, श्यामकलां को 4 लाख, कारीरुपादास को 7 लाख, कारीआदू को 5 लाख, कारीतोखा को 9 लाख, धारणी को 7 लाख, मोद को 5 लाख, लाड को 6 लाख, सुरजगढ़ को 7 लाख, हंसावास खुर्द को 3 लाख, गोपी को 3 लाख, चांदवास को 4 लाख, धनसारी को 7 लाख, हंसावास कलां को 7 लाख रुपये की विकास राशि जारी की गई है।