लोकतंत्र की रीढ़ हैं मतदाता
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
जनता महाविद्यालय की युवा मतदाता पंजीकरण समिति व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. नरेंद्र पाल पंवार ने बताया कि युवाओं में अपने वोट बनवाने एवं उनकी लोकतंत्र में साझीदारी मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजन किया जाता है।
प्राचार्य डॉ. आरएन यादव ने मतदाता को लोकतंत्र की रीढ़ बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने युवाओं को ‘मतदाता शपथ’ दिलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने प्रो. रोशनलाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी एवं प्रो. छाजूराम आदि के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रो. नीरज गर्ग, प्रो. कमल नयन आदि ने छात्रों को संबोधित किया। छात्र हर्षित, आशीष सैनी, मनीश जांगड़ा, अभिषेक जैन, अमित आदि मौजूद थे।