जेडीकेडी में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
जेडीईकेडीईएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान व कला प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल और सुंदर कलाकृतियां बनाकर कला का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विज्ञान मॉडल में प्रथम स्थान पर प्रदूषण के विभिन्न प्रकार रहा।
दूसरे स्थान पर हाईटेक होम व वाटर कंट्रोल सिस्टम मॉडल रहा। तृतीय स्थान पर देसी आरओ सिस्टम व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम रहे। कला प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर गोल्डन टेंपल व जेडीकेडीईएस पब्लिक स्कूल रहा। द्वितीय स्थान पर कार व लंदन ब्रिज वाले मॉडल रहे। लोटस टैंपल तृतीय स्थान पर रहा। अवलोकन दादरी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अशोक गुप्ता, चेयरमैन श्याम सुंदर चाबा, मैनेजर सुरेश गोयल ने किया। आयोजन नरेश शर्मा, रेणु शर्मा, सुशीला, मनुहार शर्मा के दिशा निर्देशन में किया गया। मुख्याध्यापिका ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।