पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादागिरी करने वाले युवक धुने

दादागिरी करने वाले युवक धुने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
रविदास बस्ती में शुक्रवार रात घर में घुसकर हमला करने वालों के खिलाफ शनिवार को बस्तीवासियों ने शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम से मिलकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
बस्तीवासियों का कहना था कि इन लोगों ने दो दिन पहले भी घर में घुसकर हमला किया था। गुस्साए लोगों ने दादागिरी करने आए युवकों की धुनाई कर डाली। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर बस्ती वासियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, बस्ती वासियों ने भी आवारागर्दी करने वालों युवकों के खिलाफ शिकायत दी। कार्रवाई न होने पर शनिवार को प्रदर्शन किया और एसडीएम से कार्रवाई की मांग की।
वार्ड नंबर 19 के पार्षद नरेश कुमार ने बताया कि इसी वार्ड के कुछ युवक आए दिन बस्ती की गलियों में घूमते रहते हैं। आवारागर्दी करते हैं। उनको ऐसा करने से रोका तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। बाहरी युवकों को अपने कुछ और साथियों को बुला लिया। इधर बस्ती के लोग भी एकत्र हो गए। दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में आवारागर्दी करने वाले गुट के दो युवकों को चोटें आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर बस्तीवासियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी ओर बस्तीवासियों ने भी आवारागर्दी करने और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने शनिवार को शहर में प्रदर्शन किया और एसडीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की। बस्तीवासियों का कहना है कि रविदास बस्ती में आए दिन बाहरी लोग हमला कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बस्ती वालों में खौफ है। एक बार फिर से शुक्रवार को कुछ युवकों ने बस्ती के लोगों पर हमला किया। बस्ती के लोगों ने दरवाजे बंद कर जान बचाई। पुलिस को फोन करने पर पीसीआर मौके पर पहुंची तो सभी हमलावर फरार हो गए। माहौल के देखते हुए पूरी रात पीसीआर वहीं पर खड़ी रही। पुलिस द्वारा अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं की गई है। एसडीएम गौरव कुमार ने बस्ती वालों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ज्ञापन देने वाले में एमसी पार्षद नरेश, सतबीर, विजय, सोनू, विकास आदि थे।