डांडमा में मनाया मतदाता दिवस
बाढड़ा - राजकीय माध्यमिक विद्यालय डांडमा में शनिवार को मतदाता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षक बीएलओ देवेन्द्र शास्त्री ने कहा कि किसी भी नागरिक का अपने देश की प्रथम पहचान के रूप में मतदाता पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य माना जाता है। इस अवसर पर शिक्षक कुलदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह, मास्टर मानसिंह, रामकुमार, हवासिंह मौजूद थे। बेरला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरला में बूथ लेवल अधिकारी बिजेन्द्र सिंह पूनिया की अध्यक्षता में मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य सत्यवान ने मतदाताओं को पहचान पत्र बांटें। कार्यक्रम में सरपंच दिलबाग सिंह, बीएलओ रोशनी देवी, मुख्य शिक्षिका मिश्रोदेवी, सुनील थे।