- Hindi News
- सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में शनिवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान फूलसिंह फौगाट ने की। बैठक में सभी सदस्यों को एसोसिएशन रजिस्ट्रेशन के नियमों से अवगत कराया गया। बैठक में चर्चा हुई कि सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान ने पिछली मीटिंग मे 10 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था। उसको प्रभाव रूप से लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया गया। वक्ताओं ने अभी तक मंत्री द्वारा राशि देनी की घोषणा के बावजूद पैसे न मिलने पर गहनता से विचार
विमर्श किया।
उनका कहना था कि अगर पैसा समय से मिल जाए तो उसे संबंधित कार्य में लगा दिया जाए, जिससे रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। इसमें हरिनारायण मास्टर, देवेन्द्र सिंह, तारीफ सिंह, श्याम सुंदर व शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया।