- Hindi News
- सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो होगी आर पार की लड़ाई
सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो होगी आर-पार की लड़ाई
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के राज्य उपाध्यक्ष विक्रम साहू ने बताया कि 25 जनवरी को मंच की राज्य कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय जींद में राज्य प्रधान दलबीर किरमारा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में फैसला लिया गया कि सरकार अगर 10 फरवरी तक बातचीत करके उनकी मांगों का समाधान करेगी, तब तो ठीक है, वर्ना कर्मचारी मंच सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लडऩे को बाध्य होगा। राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों के लिए कमर कस लें। इस बार सरकार से निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी, क्योंकि सरकार हर बार टकराव की नीति अपनाती रही है।
हर बार आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं दिया। जब भी कोई संगठन आंदोलन करता है, तो उसे झूठा आश्वासन देकर शांत करा दिया जाता है, लेकिन हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच इस बार सरकार के झूठे झांसे में नहीं आएगा। वह अब संघर्ष का रास्ता चुनेंगे।