सांजरवास में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
सांजरवास में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि हजकां के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र परमार थे। उन्होंने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। परमार ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलो का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और सभी युवा इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि आगे चलकर गांव व प्रदेश का नाम रोशन हो। उन्होंने सभी युवा साथियों से कहा कि आने वाले चुनाव में हजकां-भाजपा गठबंधन के हाथ मजबूत करें, ताकि चौ. कुलदीप बिश्नोई प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें और केंद्र में गठबंधन की सरकार बने। इस अवसर पर भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सतेंद्र परमार, सुरेंद्र प्रधान, डॉ. राजेश, नवीन परमार, नरेंद्र परमार आदि मौजूद थे।