ठुकराल बने सनातन धर्मसभा प्रधान
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
सनातन धर्म सभा के चुनाव सोमवार को श्री रंगीला हनुमान मंदिर में हुए। इसमें सर्व सहमति से नंद लाल ठुकराल को प्रधान व दीपक सतीजा को महासचिव चुना गया। सरदार विशन सिंह सतीजा, रोशनदास, पूर्व पार्षद सतपाल खुराना, प्रेम प्रकाश राही, जगदीश जुनेजा, वासुदेव आनंद को संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र चराया को वरिष्ठ उप प्रधान, रमेश जुनेजा को उप-प्रधान, दीपक सतीजा को महासचिव, मदन लाल अरोड़ा को सचिव, अर्जुन ललित को कोषाध्यक्ष, अशोक चावला सह कोषाध्यक्ष चुने गए।