पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य शिविर में 256 मरीजों की हुई जांच

स्वास्थ्य शिविर में 256 मरीजों की हुई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
दादरी जिला बनाओ अभियान के तत्वावधान में लग रहे चिकित्सा शिविर की कड़ी में 95वां एक दिवसीय चिकित्सा शिविर चंपापुरी के आर्य संस्कृत हिंदी महाविद्यालय में लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता पार्षद जय सिंह लांबा ने की। उद्घाटन दादरी जिला बनाओ अभियान के उप-प्रधान पूर्व कमाडेंट राजेंद्र जांगड़ा ने किया।
शिविर में 256 मरीजों की जांच की गई एवं दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में 10 कान की मशीनें भी बांटी गईं। संगठन के संयोजक बलवान साहू ने लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि इस पावन दिवस पर चरखी दादरी को जिले का दर्जा दिलाने के लिए कृत संकल्प है। इस मौके पर शेर भागवी, श्याम फोरमैन, हरि प्रजापत, मांगे प्रजापत, चांदी राम प्रजापति आदि मौजूद थे।