पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी दयाल मंदिर में बाबा स्वामी सेवा संघ ने लगाया रक्तदान शिविर

स्वामी दयाल मंदिर में बाबा स्वामी सेवा संघ ने लगाया रक्तदान शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
बाबा स्वामी दयाल मंदिर में बाबा स्वामी सेवा संघ द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ महंत बाबा सच्चानाथ ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद देकर किया।
शिविर में 41 युवकों ने रक्तदान किया। बॉबी फौगाट ने रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए कहा कि युवा काल में रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती और न ही कोई प्रभाव पड़ता है।
इस मौके पर रिम्पी फौगाट ने बताया कि हमें ऐसे रक्तदान शिविरों का समय-समय पर आयोजन करते रहना चाहिए ताकि किसी भी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को मौके पर तुरंत प्रभाव से रक्त उपलब्ध करवाया जा सके। शिविर आयोजक बॉबी फौगाट व रिंपी फौगाट ने रक्तदाताओं व अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्या रोशनी देवी, नंद लाल ठुकराल, डॉ. एसई गुप्ता, राजबाला, सुमित सुहाग सहित कई लोग मौजूद थे।