पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अन्य प्रदेशों की तुलना में गुजरात की महिलाएं ज्यादा सुरक्षित : प्रतिभा

अन्य प्रदेशों की तुलना में गुजरात की महिलाएं ज्यादा सुरक्षित : प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
हम सब महिलाओं को नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे के साथ आगे बढ़कर देश व प्रदेश में अपनी पहचान बनानी है।
साथ ही गुजरात में नरेंद्र मोदी के सुशासन के कारण ही वहां की औरतें देश के बाकी हिस्सों से ज्यादा सुरक्षित हैं। नरेंद्र मोदी अगर देश के प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ेगा, महंगाई कम होगी और गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचेगा। ये बात भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कही। वे सोमवार को रासीवासिया धर्मशाला में आयोजित नारी सम्मान दिवस कार्यक्रम में बोल रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता दांगी ने की।
प्रतिभा सुमन ने बताया कि कार्यक्रम में आई करीब 400 महिलाओं ने हाथों पर मेंहदी से कमल का फूल बनवाया है। कार्यक्रम में किरण कलकल, ओमप्रकाश धनखड़, नृपेंद्र सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर महामंत्री अनिता लुहाच, आनंद बाला, रामवती काजला, निर्मला, संतोष फौगाट आदि मौजूद थीं।