पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी ने दिया चोर पकडऩे का आश्वासन, बंद का फैसला स्थगित

डीएसपी ने दिया चोर पकडऩे का आश्वासन, बंद का फैसला स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढड़ा। डीएसपी बिजेन्द्र सिंह ने बाढड़ा आकर व्यापारियों से बात की। डीएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके ऐसा आश्वासन देने के बाद व्यापारियों ने 28 जनवरी को घोषित बाजार बंद का फैंसला वापस ले लिया।
व्यापारी संगठन के प्रधान बलजीत हंसावास के प्रतिष्ठान पर एकत्रित व्यापारियों ने बताया कि पिछले वर्ष जो चोरियां हुई थीं, उनमें शामिल युवक का नाम पुलिस को बता दिया गया है, लेकिन पुलिस उसको गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद करने से पीछे हट रही है। डीएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चोरी का माल बरामद किया जाएगा। डीएसपी के आश्वासन पर व्यापारियों ने पुलिस को एक और अवसर देने की बात कह 28 जनवरी को बाढड़ा बंद का फैसला वापस ले लिया। इस दौरान व्यापारी नेता लेखराम शर्मा, जयवीर काकड़ोली आदि मौजूद थे।