पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली पर गरमाएगी नप की राजनीति, बख्शी बोले हो रही गड़बड़ी

गली पर गरमाएगी नप की राजनीति, बख्शी बोले-हो रही गड़बड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
परशुराम चौक से गौशाला चौक तक हो रहे सड़क निर्माण में अधूरे मापदंड व घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही है। सड़क का निर्माण बिना लेवल के किया जा रहा है। ये आरोप नगर परिषद के वाइस चेयरमैन बख्शी सैनी ने लगाया है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले बनी हुई सड़क खोदकर उसका लेवल करके निर्माण कार्य शुरू कराना चाहिए था, लेकिन प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का कोई लेवल न लेकर उसी पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया। लेवल न लेने से सड़क ऊंची उठेगी, जिससे मंदिर, दुकान, मकान सड़क से नीचे हो जाएंगे। पूर्ण रूप से सड़क बंद होने से दुकानदारों तथा आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस सड़क का निर्माण पिछले 4 साल के दौरान दो बार हो चुका है। पहले भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण दोबारा सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगेगा। बिना लेवल के सड़क बनाने से लोगों के मकान व दुकान काफी नीचे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कोर्ट एवं विभाग द्वारा ये स्पष्ट निर्देश है कि उचित लेवल लेकर ही सड़क का निर्माण करवाया जाए।
उन्होंने सड़क निर्माण कार्य से घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाया है तथा इसकी जांच विजिलेंस से करवाने की मांग की है। उन्होंने पहले जैसे लेवल पर सड़क निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्या यही विकास की परिभाषा है कि नगर परिषद के चेयरपर्सन व स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय मंत्री एक तरफ तो दादरी में विकास की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करवाकर अपने चहेते ठेकेदारों की जेब गर्म करके विकास का ढिढ़ोरा पीट रहे हैं। क्या इन हालातों को देखते हुए दादरी की निर्माणाधीन सड़कें एक बरसात भी झेल पाएंगी।