पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचटेट के लिए रोडवेज की बुकिंग आज से

एचटेट के लिए रोडवेज की बुकिंग आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमेश चौधरी - चरखी दादरी
प्रदेश भर में एक और दो फरवरी को होने वाली एचटेट ((हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट)) में क्षेत्र के परीक्षार्थियों को सुविधा देने के लिए चरखी दादरी डिपो बुधवार से प्री बुकिंग शुरू करेगा। विभाग ने प्रदेश के चार शहरों के लिए बसें चलाने का निर्णय लिया है। बुकिंग के आधार पर ही बसों की संख्या घटाई या फिर बढ़ाई जा सकती है। इस योजना से विभाग को हर साल अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
प्रदेश में एक और दो फरवरी को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट ((हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट)) की परीक्षा ली जा रही है। इसके लिए विभिन्न शहरों में सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचने के लिए 100 से 150 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 2011 में इस एडवांस बुकिंग का प्रयोग किया था। इस समय यह प्रयोग काफी सफल रहा और विभाग को अच्छी खासी कमाई हुई। उसके बाद से तो विभाग हर साल इस परीक्षा के लिए बसों की बुकिंग करने लगा है और परीक्षार्थियों को भी उसके शहर से लेकर सेंटर तक रोडवेज की बसें पहुंचाती हैं। इस परीक्षार्थियों को भी सुविधा रहती है और रोडवेज के खजाने में भी बढ़ोतरी होती है।
चार शहरों के लिए बुकिंग
दादरी डिपो ने परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिक्षा विभाग क्षेत्र के अधिकतर युवाओं के परीक्षा केंद्र चार अलग अलग शहरों में बनाए हैं। इनमें फतेहाबाद, हिसार, कैथल और पानीपत के सेंटर दिए हैं। इन शहरों में परीक्षार्थियों के ले जाने और लाने के लिए बसों की सुविधा प्रदान करने की योजना बनाई है। बुकिंग के हिसाब से ही संख्या बढ़ाई और घटाई जा सकेगी।
अच्छी होगी कमाई
विभाग को इन दो दिनों में अच्छी कमाई होती है। दूसरी बात शनिवार और रविवार की सरकारी छुट्टी होने के कारण वैसे भी सवारियां कम होती हैं। सवारियां कम होने के बावजूद बसों को तो तय रूट के हिसाब से चलाना पड़ता है। इससे विभाग को फायदे की बजाय नुकसान ही होता है। परीक्षा के मद्देनजर जिन रूटों पर बसों के लिए सवारियां कम होंगी। उन रूटों की बसों को परीक्षा केंद्र वाले शहरों में भेजा जाएगा।
आज से बुकिंग शुरू
परीक्षा को लेकर दो दिन पहले प्री बुकिंग शुरू की जाएगी। बुकिंग के लिए स्पेशल काउंटर बनाए जाएंगे। इसके तहत परीक्षार्थी काउंटर पर पहुंचकर जाने व आने की टिकट बुक करा सकेगा। बस रास्ते में कहीं पर नहीं रुकेगी।



सुबह ४ बजे चलेंगी बसें

॥उन्हें जो निर्देश मिले हैं, उसके तहत दादरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों को चार केंद्र प्रदान किया गए हैं। इसमें फतेहाबाद, कैथल, हिसार व पानीपत केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह के पेपर के लिए अलसुबह चार बजे बस निकलेगी, जबकि शाम के पेपर के लिए नौ बजे बस रवाना होगी। वहीं हिसार व पानीपत के लिए पांच बजे बसें निकलेगी। यात्रा का लाभ लेने के लिए प्री बुकिंग अनिवार्य है।ञ्जञ्ज आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक

एक व दो फरवरी को दादरी डिपो से परीक्षार्थियों को लेकर फतेहाबाद, हिसार, कैथल, पानीपत जाएंगी बसें