पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिर्च में गली उखाडऩे पर एसडीएम से शिकायत

मिर्च में गली उखाडऩे पर एसडीएम से शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
दादरी रोहतक मुख्य मार्ग पर स्थित गांव मिर्च में बीपीएल प्लाट धारकों के लिए बनाई गई पक्की गली को कुछ अज्ञात लोगों ने रात को उखाड़ दिया। गली को उखाड़े जाने से लोगों मे काफी रोष बना हुआ हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इस गली का निर्माण काफी सालों बाद करवाया गया, लेकिन गांव के कुछ युवकों ने गली बनने के छह सात दिन बाद ही गली की ईंटों को पूरी तरह से उखाड़ दिया गया। सरपंच उदय सिंह ने गांव के ही कुछ युवकों पर गली उखाड़े जाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत गांव के सरपंच ने एसडीएम को दी है। गांव मिर्च के सरपंच उदय सिंह ने बताया की पंचायती राज द्वारा पंचायत की देख रेख में करीब एक सप्ताह पूर्व बीपीएल प्लाटों के लिए पक्की गली बनाइ गई थी। ताकि यहां रहने वाले लोगों को आने जाने मे कोई परेशानी ना हो। यहां के लोगों की काफी समय से मांग थी कि हमारी गली का भी निर्माण करवाया जाए। लोगों के कहने पर ही गली का निर्माण हुआ हैं।
गली को बने कुछ ही दिन हुए थे कि गांव के कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मिलकर पक्की गली की ईंटों को कई जगह से उखाड़ कर फेंक दिया। सरपंच ने आरोप लगाया की गांव के ही बलदेव सिंह ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर गली से ईंटों को उखाड़ दिया है, जिससे
सरकार को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।



> सरपंच उदय सिंह ने एसडीएम गौरव कुमार को शिकायत देकर कहा कि इससे पचास हजार के लगभग सरकारी राशि का नुकसान हुआ है।