पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधान के खिलाफ उपप्रधान ने खोला मोर्चानिम्न स्तर की निर्माण सामग्री से सड़क बनाने के आरोप में र

प्रधान के खिलाफ उपप्रधान ने खोला मोर्चानिम्न स्तर की निर्माण सामग्री से सड़क बनाने के आरोप में रोड जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
परशुराम चौक से गऊशाला चौक तक बन रही सड़क निर्माण के खिलाफ वाइस चेयरमैन की अगुआई में लोगों ने सुबह 10 बजे जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि सड़क में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग व बिना लेवल के काम किया गया है। जाम से सारे मार्ग बंद हो गए। मौके पर पहुंचे नगर परिषद के अधिकारियों और वाइस चेयरमैन के बीच अच्छी खींचतान होती रही, लेकिन जाम नहीं खोला गया। बाद में एसडीएम गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच के आश्वासन देने और लेवल को सही करने की बात पर लोगों ने करीबन एक घंटे बाद जाम को खोल दिया।
सड़क को बिना किसी लेवल और सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर मंगलवार सुबह नगर परिषद के वाइस चेयरमैन बख्शी सैनी की अगुवाई में दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों ने परशुराम चौक पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान बख्शी सैनी, वजीर फौगाट, रिंपी फौगाट, राजा गोदारा, मुकेश जैन, सुदेश, संदीप फौगाट, बबलू, गौरी शंकर, सत्यनारायण, दिलबाग फौगाट आदि ने बताया कि परिषद के अधिकारियों और ठेकेदार व चेयरपर्सन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण मे घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा हैं। नगर परिषद ने अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए ही उन्हें टेंडर दिए हैं। एक तरफ तो सरकार सड़कों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ अधिकारी व ठेकेदार मिलकर अपनी जेब गर्म करने मे लगे हुए हैं।
सड़क का निर्माण घटिया सामग्री निर्माण होता है। इसी कारण सड़कें जल्दी ही टूट फूट जाती हैं। ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण बिना किसी लेवल के ही किया जा रहा हैं। ठेकेदार पहले से बनी सड़क के ऊपर ही नई सड़क बना रहे हैं। जिस कारण सड़क की ऊंचाई दुकानों के लेवल से ज्यादा चली जाएगी। लोगों की मांग है कि पहले से बनी सड़क को बिना उखाड़े सड़क नहीं बननी चाहिए। ताकि दुकानों के लेवल से सड़क का लेवल कम हो। दुकानदारों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण पिछले 4 साल के दौरान दो बार हो चुका हैं। हर बार सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जाता है, जिसके कारण सड़क कम समय मे ही टूट जाती है व बरसात को नहीं झेल पाती।



चरखी दादरी। गांव सांजरवास स्थित शहीद संजय गैस एजेंसी के सामने रोड जाम करने वाले उपभोक्ताओं को समझाते डीएसपी बिजेंद्र सिंह।

कहा- नगर परिषद ने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर दिए हैं

एसडीएम ने खुलवाया रास्ता

एसडीएम गौरव कुमार ने लोगों समझाते हुए कहा कि जाम लगाने से हर समस्या का समाधान नहीं होता। एसडीएम ने सड़क निर्माण मे बरती जा रही अनियमितताओं की जांच करवाने का आश्वासन दिया हैं और कहा सड़क निर्माण मे प्रयोग हो रही सामग्री का भी सैंपल भरवाया जाएगा यदि कमी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

नहीं सुनी नप अधिकारियों की

जाम की सूचना मिलने और सड़क निर्माण के कार्य रूकने की खबर के बाद नप सचिव विजय शर्मा व अन्य कर्मचारी मौके पहुंचे और सड़क निर्माण कायदे से होने की बात कही। लेकिन वाइस चेयरमैन, दुकानदार व नगर परिषद आमने सामने हो गए। मामला बिगड़ता देख नप ने फिलहाल सड़क का निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया।

दीवार और अवरोधकों को हटाया

जाम लगाने से पहले लोगों ने परशुराम चौक से पुराने शहर की और जाने वाली सड़क पर खींची गई दीवार को तोड़ दिया। इसके अलावा इस सड़क पर लगाए गए अवरोधकों को हटा दिया। लोगों का कहना है कि आधे शहर की आबादी इसी सड़क मार्ग से घर के लिए आवागमन करती है। ऐसे में रास्ते को रोककर कार्य

करना गलत है।

॥सड़क के निर्माण में कोई घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं हो रहा। अगर लोगों को फिर भी अंदेशा है तो कभी भी हमें शिकायत देकर सैंपल भरवा सकते हैं। उपायुक्त ने इसके लिए पांच विभागों को एक पैनल बनाया हुआ है। जो समय समय पर इसके सैंपल लेगा और अच्छी सड़क के निर्माण में सहयोग करेगा।ञ्जञ्ज

विजय कुमार शर्मा, सचिव, नगर परिषद