फौगाट बने युवा हजकां हलका अध्यक्ष
बाढड़ा - युवा हजकां ने बाढड़ा और चरखी दादरी हलका के लिए नए अध्यक्ष नियुक्त किए है। इसके तहत सुरेंद्र फौगाट को बाढड़ा व मनोज टोनी को चरखी दादरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हजकां युवा जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्यामकलां ने बुधवार को प्रेस को जारी बयान में बताया कि गठबंधन के सत्ता में आते ही एक परिवार एक रोजगार कार्यक्रम के तहत युवाओं को नौकरी देकर क्षेत्रवाद व भाईभतीजावाद समाप्त किया जाएगा। इस अभियान के लिए युवा हजकां कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे की प्रदेश में कितने युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और सरकार की कौन-कौन सी नीतियां बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही है। हजकां के सत्ता में आते ही उन कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। हजकां सुप्रीमो व सांसद कुलदीप बिश्नोई, विधायक दल नेता रेणुका बिश्नोई, युवा मामलों के प्रदेश प्रभारी कमल सिंह, युवा हजकां प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक के दिशानिर्देश पर सांकरोड निवासी मनोज टोनी को चरखी दादरी व सुरेंद्र फौगाट को बाढड़ा के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।