पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंधक बनाए जांच अधिकारी

बंधक बनाए जांच अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
गांव कलियाणा में बुधवार को ग्रामीणों ने डाकघर के शाखा डाकपाल और अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इन लोगों ने खाते की रकम का गबन किया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों को छुड़वाकर अपने साथ ले गई। गबन को लेकर ग्रामीणों ने पहले ही विभाग के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की हुई है। शाखा डाकपाल के खिलाफ पुलिस ने गबन का मामला दर्ज किया हुआ है।
गांव कलियाणा के डाकघर के डाकपाल मुख्तयार सिंह पर ग्रामीणों ने गबन करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सदर थाना को भी दी थी। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने डाकपाल मुख्तयार पर गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मगर मुख्तयार सिंह कई दिनों से फरार है जो पुलिस पुलिस की पकड़ से बाहर है। ग्रामीणों की शिकायत पर डाकघर के उच्च अधिकारी उग्रसेन व दिनेश कुमार बुधवार को कलियाणा के डाकघर का निरीक्षण करने के लिए आए हुए थे।
काफी देर निरीक्षण कर अधिकारियों ने ग्रामीणों को सिर्फ 51 खातों में ही गड़बड़ी होने की बात स्वीकारी। इसी बात पर ग्रामीण बौखला गए और दोनों अधिकारियों को डाकघर में बंधक बना लिया। कुछ देर बाद सूचना पाकर आदमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची मगर ग्रामीणों ने उनकी
एक न सुनी।
खाताधारी सुरेश, पवन, नीलम, मेवादेवी, हंसराज व धनसिंह ने बताया कि गांव कलियाणा व मंदौली के ग्रामीणों ने डाकपाल से करीब 600 लोगों ने आरडी व एफडी करवा रखी थी। मगर डाकघर का निरीक्षण करने आए अधिकारी केवल 51 आरडी का ही गबन हुआ बता रहे है जो हकीकत से परे है। खाताधारी कैलाश व अजीत ने बताया कि अधिकारी ने जो निरीक्षण किया है उससे सभी खाताधारी संतुष्ट नहीं है। इसलिए निरीक्षण किसी दूसरे अधिकारी से निष्पक्ष करवाई जाए ताकि खाताधारियों को पूंजी वापस मिल सके।
तीन घंटे बनाए रखे बंधक
डाकघर के उच्च अधिकारी उग्रसेन व दिनेश कुमार खाताधारियों की शिकायत के बाद बुधवार को कलियाणा पहुंचे और डाकघर का निरीक्षण किया। इसमें अधिकारियों ने 600 में से केवल 51 खातों में ही गड़बड़ी होने की बात कही।
इससे खाताधारी उग्र हो गए और दोनों अधिकारियों को डाकघर में ही बंधक बना बैठा लिया। करीब तीन घंटे के बाद आदमपुर चौकी पुलिस व सदर दादरी पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों बंधकों को आजाद करवाया।
दादरी से बुलानी पड़ी पुलिस
डाकघर के उच्च अधिकारियों को बंधक बनाने की सूचना मिलते ही आदमपुर चौकी प्रभारी श्यामसुंदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा अधिकारियों को छोडऩे का आग्रह किया। मगर खाताधारियों ने पुलिस की एक न सुनी और पुलिस को वापस लौट जाने की बात कही। खाताधारियों को उग्र होते देख चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने सदर थाना पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद सदर थाना प्रभारी जयसिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा दोनों अधिकारियों को मुक्त करवाया।



ञ्चकलियाणा डाकघर के डाकपाल पर है गबन करने का मामला दर्ज।

ञ्च मामले की जांच के लिए डाक विभाग के अफसर कलियाणा पहुंचे थे।

ञ्च ग्रामीणों ने कहा कि गबन की सही जांच नहीं हो रही थी

करीब 40 से 50 लाख का गबन

खाताधारी प्रमोद कुमार व अर्जुन ने बताया कि करीब 600 लोगों ने डाकपाल से आरडी व एफडी करवा रखी थी। जो 500 से 1000 के बीच की करवाई हुई थी। इन सबका हिसाब लगाकर खाताधारियों को करीब 40 से 50 लाख का नुकसान हुआ है। इन खाताधारियों में ज्यादातर किसान व मजदूर तबके के लोग हैं। जो मेहनत मजदूरी कर बचत खाता में अपने रुपये डालते थे। मगर डाकघर के उच्च अधिकारी निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे जिससे खाताधारियों को भारी नुकसान हो सकता है।