पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैंतावास में गोली चलाने पर केस

पैंतावास में गोली चलाने पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी - गांव पैंतावास कलां निवासी पूर्व सरपंच की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर अवैध रिवाल्वर से हवाई फायर करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।गांव पैंतावास कलां के पूर्व सरपंच अजीत सिंह ने 23 जनवरी को सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। गांव के ही एक युवक ने अपने दोस्त के घर शादी में अवैध रिवाल्वर से हवाई फायर किया है। सदर थाना प्रभारी ने बुधवार को जांच कर पैंतावास कलां के जलदीप उर्फ कालिया पर अवैध रिवाल्वर रखने व फायर का केस दर्ज किया।