- Hindi News
- एकलव्य एकेडमी के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय खेलों में जीते पदक
एकलव्य एकेडमी के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय खेलों में जीते पदक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
रांची में हुई स्कूली राष्ट्रीय खेलों में गांव चरखी के एससीआर स्कूल स्थित एकलव्य स्पोट्र्स एकेडमी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। प्रतियोगिता में एकेडमी की छात्रा ज्योति लाखवान ने 19 आयुवर्ग डिस्कस थ्रो में तृतीय तथा ऊंची कूद में द्वितीय स्थान इसी वर्ग में सुमन ने डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इसके अलावा 17 आयुवर्ग डिस्कस थ्रो में सीमा ने दूसरा, एकता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी विजेताओं को गुरुवार सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय निदेशक वीरेंद्र फौगाट, प्राचार्य नरसिंह चाहार एवं समस्त स्टाफ ने एकेडमी कोच वेदप्रकाश सांगवान, डीपीई राजकुमार मौजूद थे।