पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण पूरा हुए बिना टंकी का उद्घाटन

निर्माण पूरा हुए बिना टंकी का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजेश श्योराण - बाढड़ा
बीडीपीओ कार्यालय में ढाई लाख की लागत से बनी पानी की टंकी व वाटर कूलर का चेयरपर्सन व बीडीपीओ ने गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया। हालांकि टंकी का निर्माण अभी पूरा नहीं हो पाया है।जुई रोड स्थित पंचायत कार्यालय के प्रांगण में पंचायत समिति के कोटे से बनी पानी की टंकी का पंचायत समिति चेयरपर्सन बाला देवी, बीडीपीओ हरिओम शर्मा व पंचायती राज एडीओ हरदयाल शर्मा ने उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत समिति चेयरपर्सन बाला देवी ने कहा कि बाढड़ा पंचायत समिति ने अब तक एक करोड़ से भी अधिक राशि का वितरण कर अनेक गांव में सामूहिक विकास
कार्य करवाए हैं।बीडीपीओ हरिओम ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों को जानकर सामूहिक कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए। इस दौरान एसईपीओ करतार सिंह, कांग्रेस नेता अनूप सोनी, बीडीसी राकेश चांदवास, सरपंच विजय फौजी, मोहन रुदडौल, सरपंच प्रतिनिधि अनिल किष्कंधा, आनंद, विकास, अनिल, संजय काकड़ोली, सरपंच मुन्नी देवी हड़ौदा, कपिल डालावास, जिला पार्षद अमित थे।
बिना टूटी व वाटर कूलर के कर दिया उद्घाटन
पानी की टंकी व वाटर कूलर का गुरुवार को बीडीपीओ व पंचायत समिति चेयरपर्सन ने विधिवत उद्घाटन किया, लेकिन पानी की टंकी का निर्माण अभी तक अधूरा है। पानी की टंकी के नीचे बने कमरे में न तो वाटर कूलर लगाया गया है तथा न ही टंकी में पानी के लिए कोई टूटी लगाई गई है। जब इस बारे में पंचायत विभाग के जेई हरज्ञान से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि थोड़ा सा काम अधूरा है वह जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। बाढड़ा के बीडीपीओ हरिओम शर्मा 31 जनवरी से रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में उनके रिटायर होने से पहले उनकी देखरेख में ये उद्घाटन किया गया है।पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन कृष्ण काकड़ोली ने पंचायत विभाग के अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पंचायत समिति चेयरपर्सन निलंबित थी, उस दौरान में कार्यवाहक
चेयरमैन था। अब न तो उद्घाटन शिलापट्ट पर मेरा नाम लिखा गया है तथा न ही उद्घाटन की सूचना दी गई।