पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सरपंच से फोन पर मांगी५ लाख की चौथ

पूर्व सरपंच से फोन पर मांगी५ लाख की चौथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
गांव समसपुर निवासी पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ५ लाख की चौथ मांगी है। सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात साढ़े 9 बजे के करीब मेरे फोन पर एक कॉल आई। जब मैंने फोन उठाया तो सामने से बोलने वाले युवक ने 5 लाख रुपये की चौथ मांगी। मैंने उस युवक से पूछा कि तुम हो कौन? उस युवक ने अपना नाम नहीं बताया और कहा कि बस जल्दी से 5 लाख रुपये भेज देना। फिर मैंने उस युवक से कहा कि 5 लाख रुपये किस बात के भेजूं।
फिर युवक ने मुझसे मुझे गाली गलौज शुरू कर दी। पूर्व सरपंच ने बताया कि जब मैंने युवक को कहा कि मैं 5 लाख रुपये की चौथ नहीं दूंगा तो वह मुझे धमकी देने लगा। उसने मेरे बच्चे का अपहरण करने की धमकी भी दी। वह युवक मुझे बार बार डराने व धमकाने लगा। उसने कहा कि यदि बच्चों से प्यार है तो
पांच लाख रुपये भेज देना वरना अंजाम बहुत बुरा हो सकता हैं। सुरेंद्र सिंह ने पुलिस से इस अज्ञात युवक के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की गुहार लगाई हैं ताकि कोई अनहोनी ना हो।