- Hindi News
- प्रतिमा के लिए लोहा और मिट्टी एकत्रित की
प्रतिमा के लिए लोहा और मिट्टी एकत्रित की
रादौर - जिला प्रधान श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में रादौर में भाजपा की बैठक हुई। बैठक का आयोजन समाजसेवी सुरजीत सिंह राणा ने किया। श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनवाने की घोषणा की है। प्रतिमा बनवाने के लिए देश के हर गांव से मिट्टी व लोहा एकत्रित किया जा रहा है। गुजरात के बांध सरोवर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा तैयार की जा रही है। जिसे बनाने में देशभर के हर गांव से पानी, लोहा व मिट्टी भेजी जा रही है। रादौर क्षेत्र के हर गांव से कार्यकर्ता मिट्टी व लोहा एकत्रित करने में लगे हुए हैं। 26 जनवरी के बाद भाजपा की ओर से जिला स्तर पर यमुनानगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर सुरजीत सिंह राणा, बालकिशन रादौर, ओमप्रकाश सहगल, कर्णदेव कांबोज, जसमेर बरसान, मलखान सिंह ग्रेवाल, राजपाल, श्यामलाल सैनी, सुनील फतेहगढ़, देशराज सैनी, धीरपाल सैनी व धर्मेंद्र चौहान उपस्थित रहे।