पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा पीर क्लब ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

बाबा पीर क्लब ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्तफाबाद - गांव फतेहपुर की बाबा पीर क्लब ने यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हुई दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीत हासिल की। फतेहपुर के सरपंच हरपाल सिंह ने गांव की विजयी टीम को सम्मानित किया गया। बाबा पीर क्लब के कैप्टन अमर जीत सिंह जौली व अन्य खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह, जंगशेर, जग्गी, मंगा, संजीव व दूसरी टीम में कैप्टन गुरमीत सिंह अन्य खिलाड़ी पंकज, हरप्रीत सिंह, रमनदीप, सुरेंद्र सिंह व अमर पाल ने इस सहयोग के लिए सरपंच हरपाल सिंह का धन्यवाद किया। कैप्टन अमरजीत सिंह जौली ने बताया कि गधौली के यमुना इंस्टीट्यूट में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सेमिफाइनल में बाबा पीर क्लब फतेहपुर ने रतुवाला को 2-0 से हराया। दूसरे सेमिफाइनल में फतेहपुर बी ने गंदापुरा को 2-1 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। फाइनल मे बाबा पीर क्लब फतेहपुर बी को 2-0 से हराया। संस्थान की ओर से चेयरमैन राजेंद्र कुमार ने बाबा पीर क्लब को 11 हजार व ट्रॉफी प्रदान की। दूसरे स्थान पर फतेहपुर बी टीम को 5100 रुपए नकद पुरस्कार दिया।