पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन सेवा ट्रेन के नीचे घुसा, दो हिस्से में कटा

जन सेवा ट्रेन के नीचे घुसा, दो हिस्से में कटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर - जगाधरी रेलवे स्टेशन पर जन सेवा ट्रेन के नीचे भाग कर एक ३५ वर्षीय युवक घुस गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के दो हिस्से हो गए। शव की शिनाख्त नहीं होने पर सिविल अस्पताल में भेज दिया गया।
जीआरपी थानेदार सोमनाथ ने बताया कि दोपहर को जनसेवा ट्रेन जगाधरी स्टेशन पर पहुंची। चालक ने ट्रेन को रोकने के लिए स्पीड धीमी की थी। इसी दौरान रेलवे यार्ड के निकट एक व्यक्ति ट्रेन के नीचे घुस गया। ट्रेन से कटकर व्यक्ति का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रेन से कटकर व्यक्ति का शव काफी देर तक वहां पर उछलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की। लेनिक शिनाख्त नहीं हो पायी।