पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश के सपूत सुभाष चंद्र बोस को याद किया

देश के सपूत सुभाष चंद्र बोस को याद किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रादौर
कस्बे में आम आदमी पार्टी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में सरदार केसर सिंह बापा व युवा समाजसेवी दिनेश मान आर्य मुख्यातिथि थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर फूल-मालाएं पहनाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से लड्डू बांटकर जन्मदिवस मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सौ से अधिक पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर सुखदेव मुनि व डॉ. वीरेंद्र कंबोज अलाहर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस ने देश को आजाद करवाने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। उन्होंने देश की जनता को नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। नेताजी का जीवन भारत माता की आजादी के लिये गुजरा।
उन्होंने भारत माता को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाने के लिये संघर्ष किया। उन्होंने युवाओं को भारतमाता की आजादी के लिये प्रेरित किया था। उनके द्वारा देश की आजादी में दिया गया योगदान अमूल्य हैं। इस अवसर पर दिनेशमान आर्य, सुखदेव मुनि, डॉ. वीरेंद्र कंबोज, त्रिलोचन बक्सी, विनोद बिन्नी, श्यामलाल बापौली, लक्ष्मीनारायण, उर्मी देवी, विजय सेतिया व राजेश बुबका
मौजूद थे।